Pages

Monday, 19 December 2016

      महान अक्टूबर समाजवादी क्रान्ति जिन्दाबाद


महान अक्टूबर समाजवादी क्रांति शताब्दी वर्ष के मौके पर क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन ,परिवर्तन कामी छात्र संगठन , इंक़लाबी मज़दूर केंद्र प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने संयुक्त रूप से शताब्दी वर्ष में इस क्रांति की उपलब्धियों,क्रांतिकारी राजनीति , विचारधारा को समाज में  प्रचारित करने व आत्मसात करने  का संकल्प लिया है । इसके तहत एक पुस्तिका व पर्चे के जरिये अभियान चलाया  जा रहा है।  सेमीनार , गोष्ठियों का आयोजन भी किया जा रहा है। इस दौरान संयुक्त तौर पर आम जनता के बीच "ये सर्जीकल स्ट्राइक काले धन  नहीं देश की मेहनतकश जनताके खिलाफ है"  शीर्षक से एक पर्चे का अभियान घऱ घर लोगों से बातचित करते हुए बांटा गया। 
  शांति- रोटी- आज़ादी के नारे के साथ किस प्रकार जनता को बोल्शेविक पार्टी द्वारा लामबंद किया गया तथा मज़दूर वर्ग के अगुवाई में पहले फरवरी क्रांति और फिर अंततः: अक्टूबर में समाजवादी क्रांति को अंजाम दिया गया । यह लोगो को बताया गया । समाजवादी क्रांति ने फिर जिन कार्यभारों को संपन्न किया क्रांति के बाद  किन किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा , और लगभग  चार दशक तक इसने जिन ऊंचाइयों को छूआ यह बताने की कोशिश की गयी। पहले  चरण में अभियान में प्रचार गोष्ठी व सेमिनार का आयोजन किया गया ।
   हरिद्वार   , रुद्रपुर  , बरेली ,मऊ सेमिनार का आयोजन किया गया।

No comments:

Post a Comment