Friday, 16 January 2015

शोक संदेश

                                  शोक संदेश     
       इंकलाबी मजदूर केंद्र के केंद्रीय परिषद के साथी दानवीर के आकस्मिक निधन से हम स्तब्ध व दुखी हैं । दानवीर जो कि पिछले लगभग दो दशकों से सामाजिक बदलाव की लड़ाई के योद्धा थे । अपने छात्र जीवन के दौरान वह परिवर्तन कामी छात्र संगठन में बेहद सक्रिय थे ।      इसके बाद क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन में सक्रिय रहे ।
       अंतत: उन्होने मजदूर वर्ग की मुक्ति के संघर्ष के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया । इस संघर्ष में वह  इंकलाबी मजदूर केंद्र के पूर्ण कालिक कार्यकर्त्ता के बतौर अंतिम समय तक काम करते रहे । वह बेहद समर्पित जुझारू व कर्मठ कार्यकर्त्ता थे । मजदूर वर्ग , क्रांतिकारी संगठनों व इंकलाबी मजदूर केंद्र ने अपना बेहद समर्पित व जूझारू साथी खो दिया है ।
       क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन साथी दानवीर के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त  करता है उन्हें क्रांतिकारी सलाम पेश करते हुए श्रद्धाजंली अर्पित करता है । श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उन आदर्शों व उद्देश्यों को पूरा करने का संकल्प लेता है  जिनके लिए साथी दानवीर ने अपना जीवन समर्पित किया था ।
                                         क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन 
      


No comments:

Post a Comment

एल जी बी टी क्यू समुदाय के अधिकारों पर हिंदू राष्ट्रवादियों का कानूनी हमला

  एल जी बी टी क्यू समुदाय के अधिकारों पर हिंदू राष्ट्रवादियों का कानूनी ह मला मार्च 2026 में संसद ने ट्रांसजेंडर संशोधन विधेयक पास कर एलजीबी...