Thursday, 31 December 2015


                        उत्तर प्रदेश पंचायती चुनाव
उत्तर प्रदेश पंचायती चुनाव में क्रालोस द्वारा पर्चा जारी करके मऊ बलिया देवरिया में अभियान लिया गया 
              
            इंकलाब जिंदाबाद !                                  पूंजीवाद मुर्दाबाद     !!                 समाजवाद जिंदाबाद !!!
                                                पंचायती चुनाव से क्या कुछ हासिल होगा
              दोस्तों एक बार फिर से पंचायती चुनाव आ गए हैं तमाम प्रत्याशी फ्री रंग बिरंगे दावों वादों के साथ हमारे बीच हैं । एक बार फिर वोटों को हासिल करने के घृणित हथकंडे हो रहे हैं । शराब, पैसा, ताकत, जाति-धर्म, भाई भतीजावाद इसी का बोलबाला है ।
            बेरोजगारी, महंगाई अधिकार व गरीबों के मुद्दे इस चुनाव में भी गायब हैं । प्रत्याशी हमारे बीच आता है वोटो की भीख मांगकर अपने मालामाल होने के रास्ते बनाता है । बेरोजगारी महंगाई आदि जनमुद्दों के लिए जनता को एकजुट करना व सक्रिय करने से इनका कोई मतलब नहीं होता । पंचायती निकाय की सीमाओं व अधिकार से भी इनका कोई मतलब नहीं । चुनाव जीतकर अपने लिए अधिकार हासिल करके वह पाँच साल तक जनता के अधिकारों की बात तक नहीं करता ।

पंचायतें व पंचायत प्रतिनिधि जनता के लिए क्या कुछ कर सकते हैं  ---- हमारी नज़र में ईमानदार से ईमानदार प्रत्याशी भी जनता के जीवन के दुख दर्द कम नहीं कर सकता खत्म नहीं कर सकता ।
            दरअसल पंचायती निकायों की हैसियत कुछ भी नहीं है । क्या देश के 3-4 लाख किसानों की आत्महत्याओं व भूमि अधिग्रहण के मसले पर , क्या बेरोजगारी महंगाई के मसले पर या फिर शिक्षा व्यवस्था के मसले पर पंचायतों  के पास अधिकार है  ? क्या  पंचायतों के पास अपने क्षेत्र के मसले पर सरकार को प्रस्ताव भेजने व इसे लागू करवाने का अधिकार है ।......... नहीं ।
            पंचायतें हर तरह से अधिकारविहीन संस्थाएं हैं । ये सरकार की योजनाओं को मात्र लागू करने वाली संस्थाएं हैं । इन्हें आर्थिक मदद के लिए सरकार का मुंह ताकते रहना पड़ता है ।
            स्थानीय स्तर पर कुछ सुविधाओं हेतु जो कुछ रकम सरकार इन्हें देती है इसे ही हड़पने की होड में प्रत्याशियों द्वारा हर हथकंडे अपनाए जाते हैं । यह सीख भी इन्हें अपने बड़े पूंजीवादी नेताओं से ही मिलती है । चंद दुर्लभ ईमानदार प्रत्याशी ही इसे देख निराश हताश होते हैं ।
आइये बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष करें  ------  दोस्तों हमारी जिंदगी के कष्टों परेशानियों को कम करने मैं पंचायतें कुछ भी नहीं कर सकती । हमारे देश के पूंजीवादी शासक पंचायत निकायों के जरिये अपनी शासन सत्ता को मज़बूत करते हैं। शोषण उत्पीड़न के तंत्र को गाँव गाँव फैलाते हैं ।
            इसके जरिये ये भ्रम फैलाते हैं कि ये निकाय जनता का भविष्य बदल सकते हैं । जो कि बहुत गलत है । यदि कुछ अधिकार इन्हें मिल भी जाय तो भी क्या होगा ? ये सब जनता पर सवारी गाँठने का ही काम करेंगी ।
            देश के भीतर सारे ही फैसले लेने व नीतिया बनाने का अधिकार संसद के पास है । भ ज पा , स पा , ब स पा कांग्रेस समेत सभी पूंजीवादी पार्टिया चुनाव के समय जनता के बीच वोट मांगते हैं । इसके बदले अच्छे दिन लाने का वादा करते हैं । लेकिन हर चुनाव के बाद अच्छे दिन  बुरे दिन में बदल जाते हैं । 68 सालों से यही होता रहा है  ।
            दरअसल सभी पूंजीवादी पार्टिया पूंजीवादी व्यवस्था को चलाने का काम करती हैं जो कि मजदूर मेहनतकश जनता की मेहनत को हड़पने का तंत्र है तथा पूँजीपतियों को मालामाल बनाने का । तथा खुद भी मालामाल बनने का तंत्र है । संसद में ये पार्टिया इनही के लिए नीतिया बनाती हैं व फैसले लेती हैं
            ये जनता की सामूहिक ताकत को नकारते हैं ठेंगा ढिखाते हैं । इसके बदले एक व्यक्ति को स्थापित करते हैं कि वही अकेले अकेले सब कुछ कर देगा ।
            इसलिए आज असल सवाल सामूहिक तौर पर संघर्ष करने का है । अपने अधिकारों के संघर्ष करने का है ।
            ये चुनाव मालिक मजदूर के संबंध नहीं बदल सकते । ये चुनाव अमीरी गरीबी को बढ़ाते हैं । हमें कदम कदम पर एकजुट होकर संघर्ष करके इन प्रत्याशियों पर दबाव बनाने की जरूरत है कि हमारे पक्ष में नीतिया बनायें । हमारे अधिकारों को केवल वोट तक सीमित ना हो बल्कि देश के स्तर पर सभी महत्वपूर्ण फैसले व नीतिया बनाने का अधिकार भी हमें मिले । बड़े महत्वपूर्ण फैसलोन पर जनमत संग्रह करवायें जायें । तथा प्रतिनिधियों का वापस बुलाने का अधिकार भी हमें मिले ।
            अंतत: यह सब हासिल हो जाने के बाद भी लूट शोषण उत्पीड़न वाली पूंजीवादी व्यवस्था चलती रहेगी । इसलिए समाजवादी व्यवस्था के लिए भी संघर्ष करने की जरूरत हैं । यही वह व्यवस्था है सारे ही अधिकार मजदूर मेहनतकश आवाम को होंगे । लूट शोषण पर पाबंदी होगी । रोजगार की गारंटी होगी । नि:शुल्क शिक्षा , चिकित्सा व परिवहन के अधिकार होंगे ।

                                     क्रांतिकारी लोक अधिका संगठन
  

No comments:

Post a Comment

चुनाव की आड़ में बिहार में नागरिकता परीक्षण (एन आर सी)

      चुनाव की आड़ में बिहार में नागरिकता परीक्षण (एन आर सी)       बिहार चुनाव में मोदी सरकार अपने फासीवादी एजेंडे को चुनाव आयोग के जरिए आगे...